{"_id":"5be08e35bdec2204de740e59","slug":"15414430827-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तित्व विकास में खेलकूद की भूमिका महत्वपूर्ण - गणेशमणि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तित्व विकास में खेलकूद की भूमिका महत्वपूर्ण - गणेशमणि
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला । व्यक्तित्व विकास में खेल कूद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेलकूद से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व का विकास होता है। वहीं व्यक्ति के पूरे शरीर को निरोग भी बनाता है । उक्त बातें खंड विकास अधिकारी गणेशमणि त्रिपाठी ने सोमवार को ब्लाक स्तरीय परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि जहां लोग शिक्षा के माध्यम से नाम कमा रहे है वहीं खेलकूद से युवा पीढ़ी देश विदेश में भारतवर्ष का नाम रोशन कर रही है। सभा को खंड शिक्षा अधिकारी राज नारायण पाठक ने भी संबोधित किया । अध्यक्ष ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया । इस दौरान मौके पर दुष्यंत मिश्रा, पारसनाथ यादव, सतीश सिंह, इमरान खान, सुधाकर सिंह, इंद्रसेन तिवारी आदि मौजूद रहे।