{"_id":"5be08cb9bdec2269637c24b5","slug":"15414427017-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"।क्ष्मी के पूजन में पुष्प एवं मंत्रों का होता है विशेष महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
।क्ष्मी के पूजन में पुष्प एवं मंत्रों का होता है विशेष महत्व
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। लक्ष्मी जी की पूजा में पुष्प, सुगंधित पदार्थ का बहुत ही अधिक महत्व है। अबकी दीपावली पर आयुष्मान और सौभाग्य योग बन रहा है।
कमल का पुष्प. इत्र, लाल गुलाब के पुष्प व श्वेत सुगंधित पुष्प भी माता लक्ष्मी को प्रिय हैं। अक्षत, कमुकुम, सिंदूर, दूर्वा व दूध से बने मिष्ठान देवी को अर्पण करना चाहिए। लक्ष्मी स्तोत्र और कनकधारा मंत्र से पूजन करना चाहिए।
डा. संदीप पांडेय ने बताया कि दीपावली पर सात नवंबर को रात्रि 07. 24 बजे तक आयुष्मान और उसके बाद सौभाग्य योग बन रहा है। सौभाग्य योग के स्वामी ब्रह्मा है। दोनों योग दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन के लिये बेहद खास है। उक्त योग का पूजन धन-ऐश्वर्य, यश, कीर्ति, विद्या एवं सौभाग्य का प्रदाता माना जाता है। लक्ष्मी पूजन करने के पूर्व प्रथम पूज्य भगवान गणपति को गंध पुष्पाक्षत, सिन्दूर, हल्दी, दूर्वा एवं मोदक अर्पण कर प्रसन्न अवश्य करना चाहिये।
पूजा मूहूर्त: वृष लग्न-रात्रि 05.41 बजे से 07. 38 बजे तक, अमृत योग रात्रि 8.36 से 9.57 सिंह लग्न-रात्रि 12. 09 बजे से 02. 23 बजे तक।