{"_id":"5be08cabbdec22695c1f6229","slug":"15414426872-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनी आबादी के बीच धड़ल्ले से विक रहे पटाखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनी आबादी के बीच धड़ल्ले से विक रहे पटाखें
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। घनी आबादी के बीच धड़ल्ले से पटाखे बेचे जा रहे हैं। प्रशासन के पास इन स्थानों पर बेचे जाने वाले पटाखा के दुकानों की जानकारी नहीं है। पटाखा गोदाम भी घनी आबादी वाले इलाको में हैं और सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं है। इससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। प्रशासन के पास उन्हीं का ब्योरा है, जिनके द्वारा लाइसेंस लिया गया है।
दीपावली पर्व पर पटाखा बेचने के लिए नगर क्षेत्र में दो स्थानों का चयन किया गया है। जिसमें बीआरपी कालेज और राज कालेज के मैदान में पटाखा बेचने का स्थान निर्धारित किया गया है। इन स्थानों पर पटाखा बेचने के लिए अब तक कुल 67 लोगों ने लाइसेंस लिया है । जिसमें बीआरपी कालेज के मैदान में 54 व राज कालेज के मैदान में 13 लोगों ने पटाखा बेचने का लाइसेंस लिया है। इसके आलावां चार लाइसेंसी पटाखा व्यवसाई भी है। जिसमें नखास, चहारसू, खोवावाली मंडी, शिया कालेेज के पास व नवाब युसूफरोड के व्यवसाई है। उनके गोदाम भी उपलब्ध हैं। जबकि यहां घनी आबादी भी है। इस संबंध में सीटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्रनाथ मिश्र ने कहा कि घनी आबादी में पटाखा बेचने वालों की जांच की जा रही है। पकड़े जाने पर उनके विरुद्घ कार्रवई की जाएगी। पटाखा बेचने के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। वहीं लाइसेंस भी दिया जा रहा है।