{"_id":"5be08c82bdec2269c0437826","slug":"15414426469-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया हिस्सा
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय परासिन के प्रांगण में किया गया। 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय पट्टी की कश्मीर व गुंजन पुरस्कृत हुईं। 100 मीटर दौड़ में पूरासरवन के नरेंद्र, पट्टी की गुंजन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पट्टी की अजय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय परासिन की सोनाली अपने वर्ग में प्रथम रही। खो-खो, रंगोली, मेंहदी व अन्य प्रतियोगिताएं भी करायीं गई। अनिरूद्ध मौर्य समन्वयक न्याय पंचायत कोपा, ओम प्रकाश यादव अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ शाहगंज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन मोहम्मद अरसी जलील ने किया। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप पाल, ठाकुर प्रसाद, नीरज, घनश्याम, कन्हैया लाल अरुणेश, धन बहादुर, राजेश, राम आसरे, ओम प्रकाश, अरविंद, बंशराज, राजेंद्र, कंचन पाल, शिखा, सरिता, नीलम, अनीता, स्मिता, अंकित, सुनीता, मुन्नी कुमारी, पूनम, दिनेश आदि उपस्थित रहे।