{"_id":"5be08c77bdec2269717a2a58","slug":"1541442636172019-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 के चुनाव में मोदी को फिर प्रतिष्ठापित करेंगा पिछड़ा वर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 के चुनाव में मोदी को फिर प्रतिष्ठापित करेंगा पिछड़ा वर्ग
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। 2019 के चुनाव में पिछड़ा वर्ग समाज एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रतिष्ठापित कराएगा। पिछड़े समाज का राजनीतिक पार्टियाें ने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया। केवल भाजपा ही पिछड़े समाज का उत्थान कर रही है। उक्त बातें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सम्मेलन के दौरान संगठन के प्रदेश मंत्री बुद्धलाल विश्वकर्मा ने कहीं।
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित जिला सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मदनलाल बिंद, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने पिछड़े वर्ग के मंत्री बनाकर पिछड़े समाज का सम्मान किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि आने वाले चुनाव मे किसी भी पार्टी का खाता नहीं खुलेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूत कर समाज के सभी जाति को पिछड़ा वर्ग से जोड़कर सम्मान दिलाने की बात कहीं। सम्मेलन को भाजपा क्षेत्रीय कार्य समिति के सदस्य सुभाष कुशवाहा क्षेत्रीय महामंत्री अरविन्द विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार जायसवाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, नगर उपाध्यक्ष विकास शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। जिला महामंत्री दीपक बिंद ने अतिथियों का स्वागत और जिलामंत्री सारिका सोनी व गीता बिंद ने वंदे मातरम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर जिला महामंत्री आनन्द निषाद, अशोक मौर्या, प्रदीप जायसवाल, पीयूष गुप्ता, सुनील सेठ, पूनम विश्वकर्मा, शैल साहू, राजपति गिरी, अरूण मौर्या, मनोज पाल, नंद लाल पटेल, मनोज साहू, यशवन्त साहू, शिवशंकर प्रजापति, ई. विजय गुप्ता, अभय राज विन्द, आशीष चौरसिया, आलोक वैश्य आदि मौजूद रहे।