फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिना बिजली के ट्रैक पर दौड़ने से मालगाड़ी का इलेक्ट्रिक इंजन हुआ बंद

बिना बिजली के ट्रैक पर दौड़ने से मालगाड़ी का इलेक्ट्रिक इंजन हुआ बंद

Mon, 05 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिना बिजली के ट्रैक पर दौड़ने से मालगाड़ी का इलेक्ट्रिक इंजन हुआ बंद
जौनपुर। परिचालन की गड़बड़ी के चलते बिना बिजली वाले ट्रैक पर बिजली वाली मालगाड़ी को मोड़ दिया गया। इंजन कुछ दूरी पर जाकर फंस गया। बाद में डीजल इंजन लगाकर उसे खींचकर यार्ड में ले जाया गया। उसके बाद यातायात बहाल हुआ। इस दौरान दो घंटे 10 मिनट तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन

भंडारी रेलवे स्टेशन के ट्रैक नंबर नौ पर बिजली के ट्रेनों के आवागमन की सुविधा नहीं है। सोमवार की सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर इस ट्रैक पर लखनऊ से छपरा जा रही मालगाड़ी को भेज दिया गया। भंडारी स्टेशन के पश्चिमी यार्ड के पास बिजली का ट्रैक खत्म होने पर मालगाड़ी का इंजन बंद हो गया। वैगन पीछे ट्रैक पर रह गया। इससे ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। ट्रैक बाधित होने के कारण महगावां स्टेशन पर खड़ी देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस के डीजल इंजन को मंगाया गया। काफी मशक्कत के बाद लगभग सात बजकर 45 मिनट पर मालगाड़ी को उस ट्रैक से यार्ड में खड़ा कर दिया गया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरूहो सका। इस दौरान दो घंटा 10 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


प्रभावित हुईं रेल गाड़ियां
जौनपुर/करंजाकला। मालगाड़ी का इंजन बंद होने से लगभग सात ट्रेनें लेट रही। जिसमें महगावां स्टेशन पर देहरादून से हावड़ा जाने वाली देहरादून दो घंटे, वाराणसी से बरेली जाने वाली 4236 इंटरसिटी पांच घंटे 20 मिनट, लखनऊ से छपरा जाने वाली 15054 चार घंटे नौ मिनट, हावड़ा से देहरादून जाने वाली 13009 दून एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट, सियालदह से जम्मूतवी जाने वाली 13151 जम्मूतवी तीन घंटा 51 मिनट, सूरत से छपरा जाने वाली 19045 ताप्तीगंगा एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली से मालदाटाउन जाने वाली 13484 दो घंटे 30 मिनट, कोटा से पटना जाने वाली 13238 सात घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
ट्रैक नंबर नौ पर बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण लखनऊ से छपरा जा रही मालगाड़ी का इंजन सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर बंद हो गया। जिसे दून एक्सप्रेस के डीजल इंजन को लगाकर मालगाड़ी को यार्ड में खड़ा कर दिया गया। इस दौरान लगभग दो घंटा 10 मिनट के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया।-बीपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, भंडारी रेलवे स्टेशन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed