फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धनतेरस पर हुआ 150 करोड़ का कारोबार

धनतेरस पर हुआ 150 करोड़ का कारोबार

Mon, 05 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर हुआ 150 करोड़ का कारोबार
जौनपुर। धनतेरस त्यौराह पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने बर्तन, सोने चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रानिक सामान, गिफ्ट आइटम खरीदे। वहीं किसानों ने ट्रैक्टर, युवाओं ने महंगी बाइक खरीदी। कुल मिलाकर करीब 150 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

धनतेरस त्यौहार को लेकर दूकानदारों नें रविवार की रात से ही अपनी दूकानें सजा लिया था। दूकानदारों ने सड़क की पटरी तक सामानों की प्रदर्शनी लगाकर कब्जा कर लिया था। दूकानों को गुब्बारे और फूल मालाओं से सजाया गया था। सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा सराफा कारोबारियों के यहां रही। अलग अलग शो रूम में अलग अलग दर से गहने बिक रहे थे। पूर्वांचल के किसी भी जिले में इतनी संख्या में एक कंपनी की नहीं बिकी। कीर्तिकुंज के प्रबंध निदशक नन्हेंलाल वर्मा ने बताया कि वाराणसी मंडल में सबसे अधिक डिलेवरी इसी शोरूम से हुई है। मारुति कंपनी की शाम तक 133 कारों की डिलेवरी हुई। देर रात तक 150 कारों की डिलेवरी होने का अनुमान है। अन्य कंपनियों की भी 50 से अधिक कार की खरीदादी हुई। टीवीएस बाइक शोरूम के मालिक आईबी सिंह ने बताया कि एक लाख 20 हजार तक की बाइक बाजार में आई है। युवाओं की पसंद महंगी बाइक है। जिले भर में अलग अलग शो रूम से 500 बाइक की बिक्री हुई है। देखा जाय तो अलग अलग कंपनियों के कुल ढाई हजार से अधिक बाइक की बिक्री हुई होगी। सराफा कारोबारी विवेक सेठ मोनू का कहना है कि जिले भर में तकरीबन 60 करोड़ का आभूषण बिक्री का अनुमान हैं। पांच करोड़ के सिक्कंो की बिक्री हुई है। रेडीमेड और कपड़ा के कारोबारी अमित गुप्ता का कहना है कि 20 से 25 करोड़ का कारोबार जिले भर में होने का अनुमान हैं। फूल कारोबारी पप्पू माली का कहना है कि धनतेरस के दिन जिले भर में लाखों के फूल की बिक्री हुई है।
विज्ञापन


इनसेट
अनुमानित बिक्री
सोने के आभूषण 65 करोड़
चांदी के सिक्के 5 करोड़
कार कामर्सियल वाहन 20 करोड़
बाइक 15 करोड़
ट्रैक्टर 10 करोड़
झालर व पटाखा एक करोड़
बर्तन 3 करोड़
कास्मेटिक आइटम 2 करोड़
इलेक्ट्रानिक सामान 8 करोड़
ड्राईफूड्स 2 करोड़
फूल माला 25 लाख
फर्नीचर एक करोड़
कपड़े 20 करोड़

ट्रैफिक व्यवस्था फेल, जाम में जकड़ा शहर
जौनपुर। धनतेरस के मौके पर लोगों की भीड़ से पूरे शहर में जाम का दौर दिन भर चला। हर साल लगने वाले जाम के बाद भी ट्रैफिक का इंतजाम नहीं किया गया। जिससे लोगो को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचहटिया से लेकर जेसीज और वाजिदपुर तक पांच किलोमीटर तक जाम लगा रहा। राज्यपाल के कार्यक्रम से लौट रहे डीएम और एसपी भी सिपाह के पास जाम में फंसे रहे। देर शाम तक पूरा शहर जाम से उबर नहीं पाया। शाहीपुल, लाइनबार, चहारसू, कोतवाली, हरलालका रोड, सद्भावना पुल, कचहरी रोड पर जाम लगा रहा। ओलंदगंज में तो पैदल चलना मुश्किल हो गया था। लोग घंटों जाम मे फंसे रहे। धनतेरस के मौके पर दूकानदारंों ने अपनी दूकानें सड़क की पटरी तक बढ़ा ली थी। एक तो लोगों की भीड़ सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक थी दूसरे सड़क का दायरा सिमट गया था। जिससे जाम की समस्या और भी गंभीर हो गई। टैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई थी जिससे लोगों को हैरान होना पड़ा। पालिटेक्निक, नईगंज तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed