{"_id":"5bccbf91bdec224291204745","slug":"154014500714-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलापुर महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलापुर महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरु
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर / घनश्यामपुर। सल्तनतबहादुर इंटर कालेज बदलापुर में दो नवंबर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव को सफल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने निदेशक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद को उच्च स्तरीय लोक कलाकारों की सूची व उनके मानदेय का विवरण उपलब्ध कराए जाने के लिए पत्र भेजा है। इस बात का अनुरोध किया है कि प्रदेश की लोक कलाओं , विशेष कर पूर्वांचल और जौनपुर पर आधारित कलाकारों को सूची में तरजीह दिया जाए। महोत्सव में बाल कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है । यह जानकारी बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने दी है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के पहले दिन इंटरनेट दुनिया की राइजिंग स्टार मैथिली ठाकुर , तृप्ति शाक्या , मथुरा के कलाकारों द्वारा चारकूला नृत्य , मोर डांस व फूलों की होली प्रस्तुत करेंगे। तीन नवम्बर को भोजपूरी गायक रवि किशन व असीत तृप्ति, निष्ठा शर्मा, अहसान कुरेशी , कविता तिवारी , दीपक तिवारी, दिवाकर द्विवेदी, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के अलावा गुजरात प्रांत का डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा । महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी तरजीह दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा अपने- अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों , साहित्यकारों, पंचायत प्रतिनिधियों, क्षेत्रीय अधिकारियों, पत्रकार , साहित्यकार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा ।