{"_id":"5bcb7af5bdec226989662f8a","slug":"1540061908920-42-46-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा साहब की हवेली में हुआ शस्त्र पूजन 20-42-46","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा साहब की हवेली में हुआ शस्त्र पूजन 20-42-46
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विजय दशमी (दशहरा) के पर्व पर शुक्रवार को राजा साहब की हवेली में शस्त्र पूजन किया गया। राजा अवनींद्र दत्त दूबे शस्त्र पूजन करने के बाद हवेली से पोखरे के लिए शाही सवारी निकले। शाही सवारी हवेली से निकलकर रासमण्डल, मानिक चौक, सिपाह होते हुए राजा साहब के पोखरे पर पहुंची। परंपरा के अनुसार जुलूस में आगे-आगे घोड़े चल रहे थे। राजा अवनींद्र दत्त दूबे खुली गाड़ी में चल रहे थे। उनके पीछे गाड़ियों का काफिला चल रहा था। राजा अवनींद्र दत्त दूबे काफिले के साथ पोखरे पर पहुंचे। जहां पर उनकी उपस्थिति में रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद चिश्ती बाबा के दरगाह में चादरपोशी किया। इसके बाद पोखरे के पास शमी पूजन किया। विजय दशमी मेला को लेकर सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। उधर, जेसीज चौराहा पर आयोजित विजय दशमी में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी का शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाला गया। इसके बाद राम व रावण युद्ध के मंचन के बाद राम ने रावण का वध किया। इसके अलावा सिकरारा, बदलापुर, शाहगंज, केराकत, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूं में विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।