{"_id":"5bcb78fdbdec2267b36ab42e","slug":"15400614047-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव के लिए सपा ने लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव के लिए सपा ने लिए आवेदन
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज छात्र संघ चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शनिवार को विभिन्न पदों के लिए आवेदन लिए। सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव दीपू ने पार्टी के अलफस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में छात्र संघ का चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की और उनसे आवेदन लिए।
अध्यक्ष के लिए पांच, उपाध्यक्ष के लिए दो और महामंत्री पद के लिए चार छात्रों ने आवेदन जमा किए । सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि उम्मीदवारों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से की जाएगी। नाम का खुलासा उन्होंने नहीं किया है। बैठक के बाद सपा प्रदेश उपाध्यक्ष भुवालापट्टी गांव पहुंचे और पुलिस की पिटाई से घायल सपा नेता रजनीश मिश्र से मुलाकात की। 13 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने के प्रयास में रजनीश मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर बेरहमी से पीटा था। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि जौनपुर की यह घटना राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान में है। उनका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव, संघर्ष यादव, राकेश यादव, आशीष, गोपाल, सोनू , पंकज, कमलेश यादव, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे।