{"_id":"5bcb744dbdec2269b7316215","slug":"154006020118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ब्लाक मुख्यालय पर होगा कृषि निवेश मेला,रोस्टर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ब्लाक मुख्यालय पर होगा कृषि निवेश मेला,रोस्टर तैयार
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकी व कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के लिए कृषि निवेश मेला का आयोजन किया जाएगा। कृषि विभाग 29 अक्तूबर से 17 नवंबर तक अलग-अलग ब्लाक में मेलों का आयोजन करेगा। इस मेले में कृषि विभाग, सहकारिता, पशुपालन आदि विभागों द्वारा स्टाल भी लगाए जाएंगे।
किसान फसलों का अच्छा उत्पादन करने के साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें । खेती करने में आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर सके। इसके मद्देनजर सरकार द्वारा आत्मा योजना के तहत कृषि निवेश मेले का आयोजन करने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर कृषि निवेश मेला का आयोजन करने की तैयारी पूरी कर ली है। जिसमें 29 अक्तूबर को धर्मापुर व मुफ्तीगंज, 30 अक्तूबर को करंजाकला व खुटहन, 31को सिकरारा व मछलीशहर, एक नवंबर को बदलापुर व महराजगंज, दो नवंबर को सुजानगंज व मुगराबादशाहपुर, 12 नवंबर को केराकत व डोभी, 13 नवंबर को सिरकोनी व जलालपुर, 14 नवंबर को मड़ियाहूं व रामनगर, 15 नवंबर को रामपुर व बरसठी, 16 नवंबर को शाहगंज व सुईथाकला और 17 नवंबर को बक्शा ब्लाक मुख्यालय पर कृषि निवेश मेले का आयोजन किया जाएगा।मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए 11 जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि मेले का आयोजन उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी व खंड विकास अधिकारियों के देखरेख में संपन्न होगा।
कृषि निवेश मेले का आयोजन करने के लिए रोस्टर तैयार कर लिया गया है। जिसमें सभी ब्लाक मुख्यालय पर मेले का आयोजन कराने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। साथ ही मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी के रुप में 11 जिला स्तरीय अधिकारी को तैनात कर दिया गया है। मेले का आयोजन 29 अक्तूबर से लेकर 17 नवंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
जय प्रकाश
उप कृषि निदेशक