फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मां के जयकारे के साथ विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमाएं

मां के जयकारे के साथ विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमाएं

Sat, 20 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मां के जयकारे के साथ विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमाएं

विज्ञापन
जौनपुर। नौ दिन के व्रत और अनुष्ठान के बाद शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से सभी दुर्गा पूजा समितियों को अहियापुर मोड़ के पास कतार में खड़ा किया गया। महाआरती के बाद डीएम और एसपी ने झंडी दिखाकर प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए रवाना किया। गोमती नदी के विसर्जन घाट पर बनाए गए कुंड में एक-एक कर दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की गई। सारी रात मां का जयकारा से विसर्जन घाट गूंजता रहा है। सद्भावना पुल पर मेले जैसा माहौल रहा। सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। जिले में 1465 स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई थी।

विजय दशमी के दिन चार बजे से ही शहर में स्थापित देवी प्रतिमाएं अहियापुर के पास कतार में लगनी शुरू हो गईं। देर रात डीएम और एसपी ने आरती उतारने के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए रवाना किया। कोतवाली चौराहे पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था। रास्ते में कई स्थानों पर शोत्रायात्रा का स्वागत किया गया। यहां गोमती नदी के किनारे बने शक्ति कुंड में प्रतिमाओं को विसर्जित किया। मेले का संचालन सुशील कुमार वर्मा ने किया। सद्भावना पुल पर रात भर मेले जैसा माहौल रहा। इस मौके पर इंद्रभान सिंह इंदू, सूर्य प्रकाश जायसवाल, विन्ध्याचल सिंह, शोभनाथ आर्य, चंद्र प्रताप सोनी, निखिलेश सिंह, घनश्याम साहू, विनय बरौतिया, गौरव श्रीवास्तव, संतोष सिंह, विजय सिंह बागी, मनीष देव आदि मौजूद थे। श्रीकांत माहेश्वरी, रामरतन विश्वकर्मा, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मोती लाल यादव ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed