फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शाहगंज में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

शाहगंज में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Fri, 19 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
शाहगंज। दशहरा एवं भरत मिलाप के दौरान शांति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने गुरुवार को नगर में पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्थानीय कोतवाली पुलिस के अलावा सर्किल के खुटहन, खेतासराय, सरपतहां थाने की पुलिस और पीएसी के जवानों ने पूरे शहर में पैदल मार्च किया। कोतवाली से निकल कर घासमण्डी, पुरानी बाजार, आजमगढ़ रोड, जेसीज चौक, मुख्य मार्ग होते हुए लोहामंडी, रामलीला भवन चौक, पुराना चौक, एराकियाना समेत अन्य मोहल्लों में भी पैदल मार्च किया। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed