फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भगवान राम का जन्म होते ही जयकारे से पूजा पंडाल

भगवान राम का जन्म होते ही जयकारे से पूजा पंडाल

Fri, 19 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भगवान राम का जन्म होते ही जयकारे से पूजा पंडाल
खुटहन। श्री नारायण रामलीला समिति डिहियां में भगवान श्रीराम का अवतरण होते ही पूरा पंडाल जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान नारद मोह से लेकर रामजन्म तक की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद मानव स्वरूप में भगवान अवतरित हुए तो महाराज दशरथ, सभी रानियां और प्रजा में खुशियां छा गईं। दर्शक दीर्घा में बैठी महिलाएं भी सोहर गाना शुरू कर देती है। भगवान की बाल लीला देख दर्शक खूब तालियां बजाते हैं। पिता से आज्ञा लेकर भगवान राम गुरू विश्वामित्र के साथ वन में आ जाते हैं। विश्वामित्र उनको अस्त्र शस्त्र की शिक्षा में पारंगत कर देते हैं। साधु संतों की रक्षा करते हुए प्रभु ने ताड़का, सुबाहु और वज्रदंत जैसे राक्षसों का संहार किया। वहीं मामा मारीच को बाण के प्रहार से सौ योजन दूर भगा दिया। लीला का संचालन राकेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर राजेश मिश्रा, रामजी मिश्रा, हृदय नारायण सिंह, ईशनारायण सिंह, अमित सिंह, नरेन्द्र सिंह, अंकित, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed