फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुंवारी कन्याओं के जूठन से किया व्रत का पारण

कुंवारी कन्याओं के जूठन से किया व्रत का पारण

Fri, 19 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कुंवारी कन्याओं के जूठन से किया व्रत का पारण
सिकरारा। क्षेत्र के अवधूत कुटी पर गुरुवार को शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन कुमारी पूजन से हुआ। व्रत रहने वाली महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने उनके जूठन से व्रत का पारण किया। कुटी के सेवक दीप राज ने बताया कि अघोर गुरु प्रिय दर्शी राम के सूक्ष्म निर्देशन में कुटी पर प्रतिपदा से ही नवरात्र के विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। अघोर पंथ में मूर्ति स्थापित कर विसर्जित करना वर्जित है। इसी लिए देवी के 9 स्वरूपों के रूप में 9 साल से कम उम्र की नौ कन्याओं तथा भैरव के रूप में एक बालक की विधिवत पूजा करके उन्हें स्वादिष्ट व्यंजन खिलाना तथा उनके जूठन से व्रत पारण किया गया। यथाशक्ति द्रव्य देकर उनकी विदाई की गई। इसके पीछे कही न कहीं नारी सशक्तिकरण की अवधारणा भी छिपी है। इससे पहले श्रद्धालुओं द्वारा हवन भी किया गया। दुर्गा सप्तशती तथा दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। हवन के पश्चात लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दुष्यंत सिंह, अवधेश सिंह, लालती देवी, डा. विजय प्रकाश बाबा, मालती सिंह, पिन्टू यादव, मिथिलेश, विजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदलापुर: नवदुर्गा की विदाई पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर दान दिया। नौ दिन का उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर नव दुर्गा रूपी कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें यथा शक्ति दान दक्षिणा दिया। बरईपार: मां दुर्गा के रूप में कन्याओं का पूजन किया गया। मां के नौ रूपों के अनुसार लोगों ने नौ -नौ कन्याओं का पूजन किया। कर्म कांड के जानकार पंडित कामता प्रसाद पांडेय ने बताया कि आयु के अनुसार कन्या रूप का पूजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed