फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पाएमजी के निरीक्षण में मिली खामिया, लगाई फटकार

पाएमजी के निरीक्षण में मिली खामिया, लगाई फटकार

Wed, 17 Oct 2018 11:59 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पाएमजी के निरीक्षण में मिली खामिया, लगाई फटकार
मुंगराबादशाहपुर। पोस्टमास्टर जनरल (पीएमजी) वाराणसी प्रणव कुमार ने बुधवार को मुंगराबादशाहपुर डाक घर का निरीक्षण किया। डाकघर में व्याप्त तमाम दुव्र्यवस्थाओं को देख उन्होंने पोस्टमास्टर समेत अन्य कर्मचारियों को भी फटकार लगाई। कार्यालय में व्याप्त गंदगी, अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था और अभिकर्ताओं का पैसा जमा करने के लिए किसी अलग काउटर आदि की व्यवस्था न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इन खामियों में सुधार के लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह के भीतर सारी खामियों को दूर न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर डाकघर में व्याप्त दुव्र्यवस्थाओं की शिकायत स्थानीय उपभोक्ता और अभिकर्ताओं ने डाक अधीक्षक समेत किभाग के ऊपरितक के अधिकारियों से की थी। लोगों की शिकायत के बाद डाक अधीक्षक ने पोस्टमास्टर के सुधार लाने के निर्देश दिए थे लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अभिकर्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने मास्टर जनरल को उनके कार्यालय में पहुंच समस्याओं से संबंधित पत्रक भी सौंपा था। मंगलवार को पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी अचानक मुंगराबादशाहपुर डाकघर पहुंच गए। पीएमजी के पहुंचन की खबर लगते ही डाक कर्मियो में अफरा तफरी मच गई। डाकघर मे उपस्थित उपभोक्ताओ व अभिकर्ताओ यहां की समस्याओं के बारे में पीएमजी को बताया। पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने देखा कि डाकघर के कार्यालय से लेकर परिसर तक साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं ती। अभिकर्ताओं को बैठने और उनके लिए अलग से कोई काउंटर की स्थापना नहीं की गई थी। इसके अलावा डाकघर में लगे पंखे खराब पड़े मिले। साइलेंट जनरेटर के बजाय तीब्र आवाज वाला जनरेटर लगा था। अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया। इसके लिए उन्होंने उप डाकपाल सहित अन्य कर्मियो को जमकर फटकार लगाई। ऐसी दोबारा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed