फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मैं उर्दू हूं सदा तहजीब के दामन में रहती हूं

मैं उर्दू हूं सदा तहजीब के दामन में रहती हूं

Thu, 18 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
मैं उर्दू हूं सदा तहजीब के दामन में रहती हूं
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ में मंगलवार की देर शाम प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने आचार्य शत्रुघ्न शर्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। शक्ति पीठ के विकास में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मशहूर कवि कवित्रियों ने भाग लिया। रचनाकार जीतेन्द्र जलज वाराणसी ने जानकी तुम बनो तो राम बनूं मैं, कवयित्री फलक सुल्तान पुरी ने मैं उर्दू हूं सदा तहजीब के दामन में रहती हूं, पेशकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवयित्री सुनैना त्रिपाठी, इलाहाबादी ने तुम हो स्वामिनी ज्ञान की, मां कंठ शिरोमणि हंस वारणी ने मां को समर्पित चरण वंदना प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी। रचनाकार मनोज त्रिपाठी वाराणसी ने पति ने बुलाया उठो प्रिया, तो अभिषेक मिश्रा मुंगरा ने मातृभूमि को समर्पित देश भक्ति रचना भारत की अस्मिता से जिसे प्यार नहीं सुन श्रोता राष्ट्र प्रेम में डूब गए। संचालन कर रहे हास्य व्यंग कवि अशोक बेशर्म इलाहाबादी द्वारा प्रस्तुत काव्य पाठ पर लोग हंसते-हंसते लोट पोट हो गए। अध्यक्षता हास्य व्यंग कवि सांड़ वाराणसी ने किया। प्रखर द्विवेदी जौनपुर सहित अन्य आए नामचीन कविता पाठ में पारंगत हस्तियों ने अपनी रचना को लुभावने अंदाज में प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। देर रात तक चले कार्यक्रम में सुरीली व मधुर आवाज में कवियों द्वारा प्रस्तुत गीतों पर श्रोता झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed