{"_id":"5bc77dc7bdec22698b7fc529","slug":"153980048818-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी ..
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। तहसील के कार्यालयों में भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलित मछलीशहर तहसील के अधिवक्ता नौवें दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे।
बीते नौ अक्तूबर को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया था कि तहसील के कार्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। निर्णय के मुताबिक अधिवक्ता एसडीएम समेत तहसीलदार, नायब तहसीलदार तक सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते वादकारी परेशान हैं। अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, आरपी सिंह, सुरेंद्र मणि शुक्ला, केदार नाथ यादव, प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, हरिनायक तिवारी, जगदंबा प्रसाद मिश्र आदि का कहना है कि अभी तक हड़ताल समाप्त करने के लिए तहसील के अधिकारियों की तरफ से न तो कोई पहल की गई और न ही अधीनस्थ कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति पर अंकुश ही लगाई गई।