फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एकराम अहमद ने सजाया दुर्गा पूजा पंडाल

एकराम अहमद ने सजाया दुर्गा पूजा पंडाल

Thu, 18 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
एकराम अहमद ने सजाया दुर्गा पूजा पंडाल
थानागद्दी। अनेकता में एकता हिन्द की विशेषता की अनुपम धरोहर को संजोते हुए एकराम अहमद ने कस्बे में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया है। नवरात्रि की सप्तमी से सजे इस पंडाल में हिंदू व मुस्लिम समुदाय ने मिलकर मां का पंडाल बनाया है। दोनों समुदाय के लोगों का मिलकर जयकारा लगाना अद्भुत लगता है। केराकत कोतवाली के थानागद्दी बाजार निवासी एकराम अहमद पिछले एक दशक से गली में शारदीय नवरात्र के समय पूजन के लिए मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करते चले आ रहे हैं। इसके लिए आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति गठित की गई है। एकराम बताते हैं कि पहले मैं दुर्गा पूजा व रामलीला के समय मुम्बई से आता था। अब यहां रहने से कोई समस्या नहीं है। सभी लोगों का अच्छा समर्थन मिलता है। इस पूजनोत्सव समिति में एकराम अहमद, साहिल अहमद, आलम, रविंद्र सिंह, साहब लाल सेठ और मूसे सेठ प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed