फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अष्मटी पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

अष्मटी पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 17 Oct 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अष्मटी पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
जौनपुर। नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को लोगों ने व्रत रखा और देवी मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया। मां के दरबार में मत्था टेकने के लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भक्त भोर से कतार में लग गए थे। शृंगार करने के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर मां के जयकारे से गूंज उठा। दिन चढ़ने के साथ ही भक्तों की कतार बढ़ने लगी थी। भक्तों की सुविधा को देखते हुए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगाकर दर्शन पूजन कराया गया।
विज्ञापन

मां शीतला धाम चौकिया में और मैहर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शीतला चौकियां धाम और मैहर देवी मंदिर में भक्तों ने मत्था टेका और दर्शन पूजन किया। दशहरा मेले की रौनक भी बढ़ गई है। मंदिरों में भोर में ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। मां शीतला धाम में मत्था टेकने के बाद ही विंध्याचल धाम दर्शन पूजन के लिए रवाना हुए। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। बाहर से आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए कतार लगाकर दर्शन पूजन कराया गया। कुछ लोगों ने मनौती पूरा होने पर कड़ाही भी चढ़ाया। देर रात देवी धाम मां के जयकारे से गूंजते रहे। घंटे की आवाज से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। नवरात्रि की समापन गुरुवार को हो नवमी पर हो रहा है इस नाते भी मंदिरों में भक्तों की उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed