{"_id":"5bc77c1dbdec2269317c86a8","slug":"15398000626-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा पंडालों मां के रूप को निहार कर निहाल हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा पंडालों मां के रूप को निहार कर निहाल हुए भक्त
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी को दुर्गा पूजा पंडालों में आस्था का रेला उमड़ पड़ा। शाम पांच बजे से ही दर्शनार्थियों की भीड़ पहुंचने लगी। रात आठ बजते-बजते शहर के सभी पूजा पंडाल भर गए थे। देर रात तक शहर में मेले जैसा माहौल रहा। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक मेले की धूम शुरू हो गई है। सप्तमी की रात को पंडालों में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। जगह-जगह भगवती जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ।
शारदीय नवरात्र में शहर से ग्रामीण इलाकों तक आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए हैं। किसी पंडाल को पहाड़ का रूप देकर उस पर भगवान शंकर की मूर्ति स्थापित की गई है तो कहीं गुफा के आकार में मनमोहक सजावट की गई है। शहर के नईगंज में जनता कल्याण सेवा दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल सजाया गया है। पूजा पंडाल को सजाने में अध्यक्ष सुनील कुमार, अनील कुमार, मोनू, राजू, बबलू, किशन, विशाल, प्यारे लाल और अर्जुन सहयोग करे रहे हैं। नखास स्थित नवीन नवदीप संस्था, गुफा के रूप में मां का दरबार सजाया गया है। लाइन बाजार कन्हईपुर स्थित अष्टभुजी पूजा पंडाल को बड़े आकर्षक रूप से सजाया गया है। बदलापुर पड़ाव पर बने पंडाल पर भगवान सूर्य देव की आकृति बनाई गई है। सजावट, झांकी, देवी प्रतिमा सजावट में पहला स्थान हासिल करने के लिए पूजा समितियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के ओलंदगंज, मल्हनी पड़ाव, कचहरी, कोतवाली चौराहा पर भव्य आकृति के पूजा पंडाल सजाए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में सजाए गए पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।