फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   642 के सापेक्ष मात्र 59 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण

642 के सापेक्ष मात्र 59 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण

Wed, 17 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
642 के सापेक्ष मात्र 59 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को प्रार्थना पत्रों का अंबार लगा रहा। जिससे 583 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान कुल आए 642 प्रार्थना पत्रों में से अफसर मात्र 59 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित कर पाए। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने गांव के विवादों को राजस्व कर्मी व पुलिस को गांव में मिल बैठकर आपसी सहमति से निपटारा कराने का निर्देश दिया।

मड़ियाहूं-जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने मड़ियाहूं तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल आए 172 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर महज 13 का निस्तारण हो सका। शेष 159 प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। वहीं जमीन विवाद, आवास, राशन कार्ड आदि विवादों सहित राजस्व विभाग शिकायतों को प्राथमिकता देकर निस्तारित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि तहसील समाधान दिवस शासन की प्राथमिकताओं में शुमार है। इसमें लापरवाही नहीं बरती जाए। ग्राम प्रधान जहां गांव में चक मार्ग हो उसी पर कार्य कराए। चकमार्ग न होने दशा में प्रभावित पक्षों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद ही कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रामआसरे सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह,डीडीओ दयाराम , डीसी मनरेगा कमलेश कुमार सोनी,उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव, तहसीलदार सन्तोष कुमार, क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे। शाहगंज - अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रमेश प्रसाद मिश्र ने शाहगंज तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस दौरान कुल आए 88 प्रार्थना पत्रों में से 11का निस्तारित हुआ। शेष 77 प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, चिकित्साधीक्षक डा. डीएस यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे ।बदलापुर- तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम रमापति राम बिन्द ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 73 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर आठ का निस्तारण किया गया।शेष 65 प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार अजय कुमार पांडेय, बीईओ नरेंद्रदेव मिश्र, प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, एडीओ एजी सतईराम आदि उपस्थित रहे। मछलीशहर- उपजिलाधिकारी जेएन सचान ने मछलीशहर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान कुल 113 प्रार्थना पत्रों में से आठ शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया । शेष 105प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ला,तहसीलदार कौशलेश कुमार मिश्रा आदि अधिकारी उपस्थित रहे। केराकत- एसडीएम चंद्रेश कुमार सिंह ने केराकत तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 126 प्रार्थना पत्रों में से 11का मौके पर निस्तारण किया गया ।शेष 115प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। अधिकांश मामले राजस्व से संबंधित रहे ।इस अवसर पर तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त आदि अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मंगलेश दूबे ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तरित किए। इस दौरान कुल आए 70 प्रार्थना पत्रों में से आठ का निस्तारण हुआ। शेष 62 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed