फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जहां आसन लगावेली हमार मैया पर श्रद्घालुओं ने लगाया जयकारा

जहां आसन लगावेली हमार मैया पर श्रद्घालुओं ने लगाया जयकारा

Wed, 17 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
जहां आसन लगावेली हमार मैया पर श्रद्घालुओं ने लगाया जयकारा

विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के बीरमपुर गांव स्थित दुर्गा पूजन पंडाल पर सोमवार की रात जय मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे दूर दराज से आये भजन गायको ने भक्ति गीतों को सुनाकर श्रद्घालुओं को झुमने पर विवश कर दिया। भगवान के विभिन्न स्वरूपो की झांकी भी निकाली गई। जिसे देख श्रद्घालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।

गायक आदिती राय ने ‘गोड़वा से बानी हम लचार माई मोरी कइसे आई’ व ‘जहां आसन लगावेली हमार मैया’ सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। गायक सुरेश शुक्ला ने ‘ओढ़ि के ललकी चुनरिया कइके शेरवा सवारिया’, ‘नवरातर में मैया अइह हमरे भवनवा’ में सुनाकर श्रद्धा भक्ति से ओत प्रोत कर दिया। बिंदू सरगम ने ‘चैत कुंवार में देलू दर्शनवा कलशा धराये सबके अगनवा’, ‘घर- घर बाजे ला बजनवा’ सुनाकर श्रद्घालुओं को जयकारा लगाने पर विवश कर दिया। सोनू तिवारी, सभाराज यादव, राकेश यादव, बिपिन तिवारी, झुल्लुर यादव, अजय यादव, राजकेशर, फुलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed