{"_id":"5bc635d4bdec22697a0f32da","slug":"15397165347-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को डाक बंगले पर रामलीला समिति के संरक्षक मंडल की बैठक हुई। इसमें दशहरा व भरत मिलाप के दौरान सुरक्षा, मुक्त विद्युत आपूर्ति और सड़कों के मरम्मत की मांग की गई।
समिति के संरक्षक मंडल ने बिजली, सड़क एवं रूट डायवर्जन समस्या बताई। कहा कि पिछली बार हुई प्रशासनिक बैठक में जेसीज चौक, डाकखाना तिराहा, कोतवाली चौक व रामलीला भवन चौक के बीच की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत का आश्वासन मिला था लेकिन लोक निर्माण विभाग ने कोई काम नहीं कराया। समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मेले के दौरान भारी वाहनों का नगर में प्रवेश वर्जित कराने की मांग की। वहीं 17 से 21 अक्तूबर तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग की। अधिकारियों ने त्यौहार से पूर्व समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार पांडेय, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सहित ओमप्रकाश जायसवाल, श्याम जी गुप्ता, जवाहिरलाल अग्रहरि, घनश्याम जायसवाल, लालचंद विश्वकर्मा, प्रदीप जायसवाल, कमलेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।