{"_id":"5bc634ebbdec2269774efc60","slug":"15397163012-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करेगा दैविय ज्ञान रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करेगा दैविय ज्ञान रथ
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय संस्कृति के इतिहास को जनजन तक पहुंचाने और जनजागरण के लिए गायत्री परिवार ने दैवीय ज्ञान रथ का संचालन शुरू किया है। शारदीय नवरात्र में गायत्री प्रज्ञा मंडल महिला मंडल ने जज कालोनी से इस अभियान की शुरुआत की।
रथ के जरिए वेदों और पुराणों को लोगों तक तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य मानव में भौतिक वाद के प्रति बढ़ रहे लगाव को कम करके उन्हें प्राचीन भारतीय संस्कृति की तरफ वापस लाना है। ज्ञान रथ का शुभारंभ करते हुए संचालक देशबंधु पद्माकर मिश्र ने कहा कि रथ के संचालन का उद्देश्य सभी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिचित कराना है। भौतिक संसाधनों से शांति प्राप्ति संभव नहीं है। रथ जिले भर में नशा मुक्ति, सफाई, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने जाएगा। निर्मला राय, गायत्री राय, गंगोत्री साहू, मुन्नी देवी, संगीता, वीरेंद्र बहादुर, धर्मा देवी, शैलबाला, घनश्याम, उपाध्याय, हेमलता आदि मौजूद थी।