फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कहीं गुफा तो कहीं किला के रूप में सजाए गए पूजा पंडाल

कहीं गुफा तो कहीं किला के रूप में सजाए गए पूजा पंडाल

Wed, 17 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कहीं गुफा तो कहीं किला के रूप में सजाए गए पूजा पंडाल

विज्ञापन
जौनपुर। शारदीय नवरात्र में बनाए गए मां भगवती के भव्य पूजा पंडाल भक्तों को अपनी आकर्षित कर रहे हैं। कहीं गुफा तो किला के रूप में देवी के पंडाल सजाए गए हैं। किसी पंडाल पर भगवान सूर्य का आकार दिया गया है तो किसी पंडाल को पहाड़ का रूप देकर उसपर भगवान शंकर का विराजमान कर दिया गया है। इन पंडालों को भव्य रूप से सजाया गया है। इनकी मनमोहक सजावट और मां के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही है।

शहर के नखास स्थित नवीन नवदीप संस्था की पहाड के आकार का पूजा पंडाल बनाया गया है। उस पर भगवान शंकर को स्थापित करने का दृश्य दिखाया गया है। इसी गली में गुफा के रूप में काली और सफेद पट्टी के साथ बनाया गया पूजा पंडाल भक्तों को अपनी ओर लुभा रहा है। लाइन बाजार कन्हईपुर स्थित अष्टभुजी पूजा पंडाल को झांसी के किला के रूपे में सजाया गया है। इसी प्रकार शहक के बदलापुर पड़ाव पर बने पंडाल पर भगवान सूर्य देव की आकृति बनाई गई है। शहर के ओलंदगंज, मल्हनी पड़ाव, कचहरी, कोतवाली चौराहा पर भव्य आकृति के पूजा पंडाल सजाए गए हैं। सजावट, झांकी, देवी प्रतिमा सजावट में पहला स्थान हासिल करने के लिए पूजा समितियों ने पूरी ताकत झोंक दिया है। सप्तमी पर पूजा पंडालों में भक्तों की भीड देखने को मिली। हालांकि नवरात्रि दो दिन शेष हैं। इसके बाद भी पूजा पंडालों को भव्य रूप की होड़ लगी है। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से हर वर्ष बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। इस नाते भी पंडालों को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed