{"_id":"5bc634dabdec22697652a111","slug":"15397162855-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र की सप्तमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र की सप्तमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र की सप्तमी पर मंगलवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन पूजन के लिए लगी रही। मां शीतला चौकियां और मां मैहर माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। शीतला चौकिया में लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सजे दुर्गा पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ है। देर रात तक पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही।
नवरात्रि का पर्व जैसे-जैसे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। देवी मंदिरों ही नहीं पूजा पंडालों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ उमड रही है। मां शीतला धाम चौकिया में तो भीड़ के चलते पैर रखने तक की जगह नहीं है। भोर से शुरू हुआ मां के दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चल रहा है। दर्शनार्थियों के चलते के चलते मंदिर परिसर में देर रात तक मेले जैसा माहौल है। शीतला चौकिया में लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। कुछ पूजा पंडालों में तो रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसके कारण पूजा पंडाल देर रात तक गुलजार हो रहे हैं। वाहनों की पार्किंग से लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। मैहर मंदिर में तो बाहर से आने वाले भक्तों को रात्रि विश्राम के लिए भी व्यवस्था की गई है। बड़े वाहन संचालकों को निर्देश दिया गया है कि मंदिर परिसर से दूर ही अपने वाहन खड़ा करें ताकि जाम की स्थिति न पैदा हो।