{"_id":"5bc4dc5cbdec22695b77974a","slug":"15396280941-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल राज्य बनाने को लेकर बड़ी मस्जिद चौराहे पर मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में पूर्वांचल सबसे पिछड़ा क्षेत्र है आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश को चार छोटे राज्यों का रूप देना चाहती हैं। वह चार छोटे राज्य विक्रम शाह पूर्वांचल प्रदेश अवध प्रदेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड प्रदेश होंगे।
अभियान के जिला सचिव मोहम्मद हैदर खान की अगुवाई में यह अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल से सबसे ज्यादा टैक्स उत्तर प्रदेश सरकार को जाता है। सदस्य नंदिनी साहू ने कहा कि देश को पूर्वांचल ने कई प्रधानमंत्री दिए लेकिन पूर्वांचल की हालत फिर भी बदतर बनी हुई है। मीडिया प्रभारी सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि दिल्ली के तर्ज पर शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार दोनों का बढ़ावा पूर्वांचल राज्य बन जाने के बाद हो जाएगा । अनुराग मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार न्याय मिलने के मामले में पूर्वांचल क्षेत्र बहुत पिछड़ा हुआ है। सदस्य बबलू गुप्ता ने कहा कि हर साल बाढ़ के कारण यहां के किसानों की फसलें तबाह हो जाती हैं। और बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस मौके पर राजेन्द्र सिह, मयकं कुमार साहू आदि मौजूद रहे।