{"_id":"5bc38d3bbdec22696720d0c6","slug":"153954230217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मिहिर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मिहिर ने मारी बाजी
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। जेसीआई शाहगंज संस्कार की जूनियर विंग की ओर से रविवार को एजुकेशन स्टडी सेंटर पुराना चौक में क्विज का आयोजन किया गया। इसमें माडर्न जूनियर हाईस्कूल बड़ागांव के मिहिर गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज की निशा गुप्ता ने दूसरा और सर सैयद इंटर कालेज के नितिन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जोन कोऑर्डिनेटर जेसी गुलाम साबिर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता हमेशा खुले मन से होनी चाहिए। प्रतिस्पर्धा यदि स्वस्थ मन से हो तो सभी प्रतिभागियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। वर्तमान अध्यक्ष एचजीएफ रईस खान ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कंपटीशन में तहसील क्षेत्र के सेंट डेविड स्कूल पक्का पोखरा व बीडीएस शिक्षण संस्थान सुरिस सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के कुल 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजक जेजे विनायक गुप्ता, पंकज सिंह, शाहिद नईम, मिनहाज इराकी, कफील अहमद आदि ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।