{"_id":"5bc38d34bdec22697a0f3100","slug":"153954229510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ चंद लोग फैला रहे अश्लीलता: प्रो. रीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ चंद लोग फैला रहे अश्लीलता: प्रो. रीता
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि भोजपुरी में कुछ लोगों अश्लीलता घोल रहे हैं। कुछ लोग हमारी भाषाओं को बिगाड़ने के लिये अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं। हम सभी को इसका विरोध करना चाहिए। वह टीडी कालेज के बलरामपुर हाल में पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित अश्लीलता के विरुद्ध संगोष्ठी को वह बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि अश्लीलता का विरोध होना चाहिए और इसे रोकने के लिए समाज को आगे आना चाहिए। समाज को ऐसे लोगों को मंच नहीं देना चाहिए जो हमारी भाषा को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भोजपुरी और हिंदी भाषा ने बड़े बड़े संगीतकार दिए और इस भाषा में न जाने कितने नाटक लिखे गए हैं। हर हिंदी भाषी या अन्य भाषा के लोग हैं, जिन्होंने इसको स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ चंद लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए भोजपुरी फिल्मों और एलबमों में अश्लीलता परोस रहे हैं जिसके कारण भोजपुरी भाषा बदनाम हो रही है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि अश्लीलता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी कमर तोड़ने के लिए जौनपुर के बुद्घजीवियों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने आज संकल्प लिया है। जौनपुर से इसके खिलाफ मुहिम शुरू हो रही है जो पूरे प्रदेश में एक आंदोलन का रूप लेगी। सभा को सांसद कृष्ण प्रताप सिंह, बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, मड़ियाहूं विधायक डा. लीना तिवारी, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन बीएचयू के प्रो. आरएन त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश ने अभियान की रूप रेखा प्रस्तुत किया। भाजपा नेता एवं पत्रकार ओमप्रकाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर भुवाल सिंह, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, संतोष सिंह, प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह, दिनेश सिंह बब्बू आदि मौजूद रहे।