फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीएम ने दुर्गा पूजा समिति के नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन

डीएम ने दुर्गा पूजा समिति के नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन

Mon, 15 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने दुर्गा पूजा समिति के नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन

विज्ञापन
जौनपुर। मां दुर्गा पूजन समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति के कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष का शनिवार की देर शाम डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एसपी दिनेश पाल सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम ने प्रशासनिक सुविधाएं देने का भरोसा दिया। वहीं एसपी ने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

बिहार नालंदा के जिला जज संजय सिंह ने भी दुर्गा पूजा महोत्सव पर चर्चा की और कौमी एकता पर बल दिया। अध्यक्ष मोती लाल यादव एवं महासचिव मनीष देव ने अतिथियों को स्मृति चिंह भेंट कर स्वागत किया। वहीं गायक मयंक मिश्रा, राज यादव, राहुल यादव, मनोज सोनी, अवनींद्र तिवारी, रोहित रूद्र ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मौलाना सफदर हुसैन जैदी, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, शिक्षक नेता संतोष सिंह, शशांक सिंह, असलम शेर खान, इंद्रभान सिंह ने विचार व्यक्त किए। महासमिति के बनाए गए निर्णायक मंडल के सदस्य मनमोहन सिंह, राजेंद्र खत्री, संजय अस्थाना, विजय प्रताप सिंह, रीना सेठी, शालिनी सेठ, डा. रेनू सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संचालन महेंद्र देव विक्रम ने किया। उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राधेकृष्ण ओझा, राकेश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, घनश्याम साहू, अनिल साहू, विजय गुप्ता, शनी जायसवाल, पुनीत पंकज, आनंद अग्रहरि, गौरव श्रीवास्तव, गणेश साहू, रामरतन विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, महेश जायसवाल, राजन अग्रहरि, धीरज जायसवाल, संदीप जायसवाल, दीपक जायसवाल, संजय मोदनवाल, चंद्रशेखर गुप्ता, विष्णु गुप्ता, रमेश चंद्र जायसवाल, लालचंद्र निषाद, मो. शाहिद, चंद्र प्रताप सोनी, शोभनाथ आर्य, विंध्याचल सिंह, विवेक सिंह, सर्वेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed