{"_id":"5bc23cfcbdec2269a84275a4","slug":"153945622411-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेल की पटरी टूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची किसान एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेल की पटरी टूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची किसान एक्सप्रेस
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। गेटमैन की तत्परता से धनबाद से लुधियाना जा रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। शाहगंज रेल खंड पर रेल की पटरी टूटी होने की सूचना मिलने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया। पटरी की मरम्मत के बाद एक घंटे की देरी से ट्रेन कोरवाना किया गया। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। रेल अधिकारी तापमान में गिरावट को पटरी टूटने की वजह बता रहे हैं।
स्थानीय रेलवे स्टेशन से शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे किसान एक्सप्रेस ट्रेन फैजाबाद की तरफ जाने के लिए रवाना हुई। ट्रेन अभी आउटर सिग्नल के पास पहुंची थी कि चीनी मिल स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 63 सी के गेटमैन चंद्रशेखर यादव ने ट्रेन को आनन-फानन में रुकवा दिया। ताखा शिवपुर गांव की पुलिया के पास पटरी टूटने की सूचना गेटमैन को गांव के ही एक युवक ने दी। गेटमैन ने रेल पटरी टूटे होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया। पटरी टूटने की सूचना पर तकनीकी और निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।
पटरी को प्लेट के सहारे जोड़कर काशन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। इस वजह से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन बेलवाई में, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन मालीपुर में, कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन को जाफर गंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। स्टेशन अधीक्षक आरपी राम ने बताया कि मौसम में आई तब्दीली और तापमान में गिरावट की वजह से पटरी टूटी है। इसकी जांच संबंधित विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।