{"_id":"5bc23ca3bdec2269974129ab","slug":"153945613519-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सुपरवाइजर का वेतन काटने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सुपरवाइजर का वेतन काटने का निर्देश
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। मतदाता सूची निर्माण कार्य समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने वाले आठ सुपरवाइजरों का वेतन काटने का निर्देश उपजिलाधिकारी ने दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटते समय निष्पक्षता बरतने का भी निर्देश दिया। शनिवार को उपजिलाधिकारी जेएन सचान ने तहसील परिसर में सुपरवाइजरों के साथ मतदाता सूची निर्माण कार्य की समीक्षा की।
बैठक में मछलीशहर के पर्यवेक्षक जनार्दन राव, आशीष पटेल, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के उपेंद्र राम, महेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, सूरज गौतम, वीरेंद्र राम एवं दीपक नदारद रहे। उपजिलाधिकारी ने अनुपस्थित पर्यवेक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सूची में प्रकाशन के बाद यदि गड़बड़ी की शिकायत पाई गई तो संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र से बाहर रहने वाले एवं मृतकों का नाम मतदाता सूची में किसी भी दशा में नहीं रहना चाहिए। ऐसी कोई शिकायत पाए जाने पर नाम शामिल करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार के. के. मिश्रा, रजिस्टार, कानून गो के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।