{"_id":"5bc0f063bdec22693902762d","slug":"153937108010-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू की पाठ्य सामग्री के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू की पाठ्य सामग्री के बारे में दी जानकारी
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। इग्नू की पाठ्यसामग्री विशेषज्ञों द्वारा तैयार की जाती है। इग्नू की पाठ्यसामग्री एनसीआरटी से बेहतर होती है। इग्नू युवाआें को रोजगारपरक शिक्षा देकर स्वावलंबी बनाता है। मानवाधिकार एवं ग्राम्य विकास जैसे पाठ्यक्रमों का संचालन भी इग्नू द्वारा किया जाता है। यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एएन त्रिपाठी ने दी।
वह शुक्रवार को तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के परिचय समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दरभंगा के दो छात्रों ने इग्नू से बीए आनर्स करने के बाद आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वाराणसी सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने इग्नू परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. डीआर सिंह, डॉ. अखिलेश्वर शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह व संचालन इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह और परिचय डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने दिया। इस अवसर पर डॉ. समरबहादुर सिंह, डॉ.ओपी सिंह, अवनीश कुमार सिंह, डॉ.राजीव रतन सिंह, डॉ.देवेंद्र सिंह, डॉ.विजय सिंह, डॉ. हरिओम त्रिपाठी, डॉ. विश्नोई आदि उपस्थित रहे।