{"_id":"5bc0f032bdec22693d1204f6","slug":"153937103116-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए किया जागरुक
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को फसल अवशेष प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। वहीं कृषि विज्ञान एवं हॉर्टीकल्चर विभाग द्वारा स्टाल भी लगाया गया था। कार्यक्रम का उद्धघाटन उपकृषि निदेशक जयप्रकाश ने किया।
कृषि समन्वयक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन में यांत्रिकी का प्रयोग और खेत में फसल जलाए जाने पर उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों की जिज्ञासा का समाधान भी किया। तकनीकी सहायक एसएमएस रमेश यादव, फसल सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय, यूबीआई लोकासराय फील्ड आफिसर, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र रघुवंशी, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार, शस्य वैज्ञानिक डॉ. सोमेन्द्रनाथ, प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्रप्रताप सोनकर, डॉ अनिल कुमार यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मां गुजराती पीजी कालेज की अध्यापिका श्वेता सिंह एवं मझौली निवासी सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक विपिन सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन उद्यान वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने किया। इस मौके पर रामजीत मौर्य, त्रिभुवन सिंह, ज्ञानप्रकाश, राणाप्रताप सिंह, कमलेश यादव, रामआसरे यादव, सरेमा, गुड़िया सिंह, रीता मौर्या आदि किसान मौजूद रहे।