फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हाथी घोड़े के साथ निकाल रामबरात

हाथी घोड़े के साथ निकाल रामबरात

Sat, 13 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
हाथी घोड़े के साथ निकाल रामबरात
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गुड़ाही रामलीला मंच पर सातवें दिन राम विवाह की लीला हुई। इसके साथ ही दो जोड़ों की शादी रामलीला कमेटी की तरफ से कराई गई। इससे पहले कस्बा में हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे व बग्घी के साथ भव्य राम बारात निकाली गई। जो मुंगराबादशाहपुर के त्रिमुहानी से निकल कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। कमेटी के अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना ने बारात को रवाना किया। रथ के आगे बाराती डीजे के साथ नाचते गाते चल रहे थे। बारात के साथ रोड लाइट की भव्य सजावट की गई थी। बारात को देखने के लिए छतों व सड़क के किनारे जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान के रथ पर छतों से पुष्प वर्षा हो रही थी। बारातियों की जगह-जगह स्वागत व जलपान की व्यवस्था थी। बारात के रामलीला स्थल पर पहुंचने पर मिथिला नरेश राजा जनक के रूप में समिति के अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना, महंत संगमलाल गुप्त सहित पदाधिकारियों ने बारात का भव्य स्वागत किया। मंच पर चारों भाइयों के अलावा दो कन्याओं की शादी पंडित सिद्धार्थ तिवारी व नन्हकू महराज ने विधिवत कराई। राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुध्न का विवाह क्रमश: सीता, उर्मिला, श्रुतकीर्ति, माण्डवी के साथ हुआ। इसके अलावा राजनन्दिनी का अभिषेक तथा रेनू यादव का सचिन यादव के संग विवाह हुआ। बारात का संचालन आकाश गुप्त गोलू ने किया। मंच का संचालन राजीव गुप्त ने किया। व्यवस्था में डायरेक्टर लालबहादुर सिंह, शैलेन्द्र साहू, राजीव जायसवाल, क्रान्ति कुमार गुप्त ने विशेष सहयोग किया। मुख्य रूप से त्रिजुगीनारायण, चेयरमैन शिवगोविंद साहू सत्येन्द्र सिंह फंटू, आलोक कुमार गुप्त, राजकुमार गुप्त,प्रकाश चन्द्र चौरसिया, ओमप्रकाश टैगोर, परवेज लम्बू, रामकुमार जायसवाल, राजीव केशरी, देवी प्रसाद गुप्त, कृष्ण गोपाल जायसवाल, अनुपम तिवारी, जगदम्बा जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed