{"_id":"5bc0ef19bdec22697c0a7df2","slug":"153937075012-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण का कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण का कार्य रुकवाया
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। छाछो मार्ग के मरम्मत का कार्य मानक के अनुरूप नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को काम रोकवा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर विरोध किया। उनका आरोप है कि विभाग द्वारा मात्र दो ट्रक गिट्टी से दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मानक के अनुसार मार्ग का मरम्मत कराने की मांग की।
लोकनिर्माण विभाग द्वारा छाछो मार्ग के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढों में गिट्टी डालने की बजाय खानापूर्ति की जा रही थी। मरम्मत कार्य में हो रही खानापूर्ति को देखकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को काम रोकवा कर विरोध जताया। उधर काम रोकने की जानकारी होने पर मेठ कपिलदेव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानक के अनुसार सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।