{"_id":"5bc0ef09bdec2269a3699ede","slug":"15393707338-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में युवराज व रुचि रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में युवराज व रुचि रही प्रथम
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बक्शा। संत परमहंस इंटर कालेज औंका में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में युवराज और बालिका वर्ग में रुचि अव्वल रहे। शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, ऊंची कूद, भाला फेंक, रस्सी कूद आदि खेलों में प्रतिभाग किया।
दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में युवराज ने प्रथम, सागर ने द्वितीय व रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में रुचि यादव ने प्रथम, तनु ने द्वितीय व पूनम ने तृतीय स्थान हासिल किया। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद से खिलाड़ियों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर शिक्षक ओमकार सिंह, विशुनचंद यादव, सुरेशचंद्र यादव, सुशील यादव, शेषनाथ, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।