{"_id":"5bc0eeefbdec22699b148541","slug":"153937070816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन घाट का ईओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन घाट का ईओ ने किया निरीक्षण
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बरईपार। सई नदी के चोरहा गांव गांधी घाट स्थित दुर्गा मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण शुक्रवार को ईओ ने कोतवाल के साथ किया। मछलीशहर दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन सई नदी के किनारे गांधी घाट के पास किया जाएगा। अधिकारियों ने सुरक्षा और विसर्जन स्थल पर सुविधाआें का जायजा लिया।
अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि जेसीबी से कुंड बना दिया गया है। जनरेटर लगाकर कुंड में पानी भरवाया जाएगा। विसर्जन के दिन रोड से लेकर घाट तक लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी। विसर्जन स्थल पर सुविधाएं उलब्ध करवाई जाएंगी। कोतवाल मछली शहर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रहेगी। इस दौरान राजेश कुमार गुप्ता, राज कुमार पटवा, संतोष कुमार यादव, शिरीष कुमार, उमर वैश्य, विनोद यादव, मुश्ताक खान, पप्पू नाविक आदि शामिल थे।