{"_id":"5bc0ec2dbdec22696e0e3f0b","slug":"153937000212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा ही सभी धर्मो का है मूल मंत्र- डा.वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा ही सभी धर्मो का है मूल मंत्र- डा.वीरेंद्र
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। सेवा ही सभी धर्मों का मूल मंत्र है। स्काउट गाइड दल को इसी भावना का अंगीकार कर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। व्यवस्था स्थापना एवं श्रद्घालुओं की सेवा कर स्काउट गाइड दल अपने मूल लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उक्त बातें तिलकधारी सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि कालेज के स्काउट गाइड नवरात्रि के प्रथम दिन से अनवरत मां शारदा मंदिर में श्रद्घालुओं की सेवा का कार्य कर रहे हैं। स्काउट के मास्टर सुधीर कुमार ने कहा कि सच्चा स्काउट वही होता है, जो असहायों की सेवा व आपत्ति काल में जन समुदाय की सहायता कर सके। मां शारदा मैहर देवी के महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल ने टीडी इंटर कालेज के स्काउट गाइड दल की परंपरा को सराहा। कहा कि प्रत्येक नवरात्रि में स्काउट गाइड दल व्यवस्था स्थापना में सहयोग प्रदान करता है। मां शारदा मंदिर में श्रद्घालुओं की सेवा एवं व्यवस्थापन का सेवा कार्य कर रहे स्काडट गाइड दल में कमलेश प्रजापति, प्रतीक सोनी, रजनीश, सूरज मौर्या, दीपक, प्रिंस सोनकर, सुरेखा, शबाना, रेनू बिंद, निधि व प्रतीक सोनी है।