फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रंगोली प्रतियोगिता में आकांक्षा और निबंध में स्वाती मौर्या अव्वल

रंगोली प्रतियोगिता में आकांक्षा और निबंध में स्वाती मौर्या अव्वल

Sat, 13 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में आकांक्षा और निबंध में स्वाती मौर्या अव्वल
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगोली सजाओ, मेंहदी रचाओ, भाषण, वाद-विवाद और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पू विवि के एनएसएस समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में आकांक्षा मौर्या, मेंहदी प्रतियोगिता में आफिया रिमसा, निबंध प्रतियोगिता में स्वाती मौर्या प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में रिया मौर्या प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में पूजा मौर्या और वाद-विवाद प्रतियोगिता में धर्मेन्द्र प्रजापति प्रथम स्थान पर रहे। इसके बाद एकात्म मानववाद पर संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. राकेश कुमार यादव ने कहा कि मनुष्य अपने निजी जीवन में स्वतंत्र होता है। मनुष्य अद्वितीय होता है। उसे विकास करने का मौका मिलना चाहिए। प्राचार्य डॉ. विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति-व्यक्ति में भेदभाव उचित नहीं हैं। सम्पूर्ण मानव एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर डॉ. मयानन्द उपाध्याय, डॉ. अवधेश द्विवेदी व डॉ. आरपी ओझा ने भी विचार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. नीता सिंह, डॉ. अनीता सिंह, डॉ.सुनीता गुप्ता, डॉ. गुंजन मिश्रा, डॉ. अभय प्रताप सिंह, डॉ. आरपी ओझा, डॉ. विजय बहादुर यादव, डॉ. ओमप्रकाश दुबे, डॉ. जीेके द्विवेदी, डॉ. चन्द्राम्बुज कश्यप, डॉ. मनोज कुमार तिवारी, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार गौतम मौजूद रहे। डा, सुधाकर शुक्ला आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed