{"_id":"5bb27090867a557f6918026d","slug":"153842086010-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों से मिले रामलीला संघ के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों से मिले रामलीला संघ के पदाधिकारी
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। कस्बे में श्रीराम लीला समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई लीला की तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ। लीला के दौरान सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति, सफाई व पेय जलापूर्ति की मांग प्रशासन की गई। समिति द्वारा विगत 105 वर्षों से शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामलीला की जा रही है। इस वर्ष भी 11 अक्तूबर से शुरू होकर 21 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन होगा। जिसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से दर्शकों श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन सकुशल रामलीला संपन्न कराने के लिए सहयोग करता रहता है। सोमवार को समिति के पदाधिकारी उपजिलाधिकारी जेएन सचान व अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह को पत्रक देकर सहयोग मांगा। इस अवसर पर आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, महामंत्री अभिमन्यु श्रीमाली, गणेश मोदनवाल, कृपा शंकर श्रीवास्तव, मनोज, गुलाब चन्द्र, आनंद, सुनील आदि उपस्थित थे।
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नागरिकों व विद्युत विभाग की बैठक सोमवार को गल्लामंडी स्थित हनुमान मंदिर पर हुई। जिसमें पांचों दल रामदल, लवकुश दल, हनुमान दल, भरत दल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में 25 व 26 अक्तूबर को होने वाले ऐतिहासिक भरत मिलाप के अवसर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान बिजली विभाग के एसडीओ विजय मौर्य व जेई संदीप सरोज द्वारा समस्याओं को नोट करते हुए दूर करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में अनिल विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्त, संतोष गुप्त, रंजीत गुप्ता, राजीव केसरी, राजकुमार केसरी, सौरभ जायसवाल, अर्जुन मिश्र, दीपू मोदनवाल, पिंटू अग्रहरी, राजेश मिश्रा उर्फ जोखू, लाला लाइनमैन आदि उपस्थित रहे।