फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हादसे में बैंक कर्मी की मौत, तीन घायल

हादसे में बैंक कर्मी की मौत, तीन घायल

Tue, 02 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बैंक कर्मी की मौत, तीन घायल
जौनपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में एक बैंक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। रामपुर थाना क्षेत्र के यादवनगर में बैंककर्मी को ट्रक ने कुचल दिया। पवारा थाना क्षेत्र के कुड़रिया में बाइक सवार तीन लोग कार से टकरा गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी अमित पाल (27) मड़ियाहूं स्थित एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थे। वह सोमवार की सुबह बाइक से मड़ियाहूं जा रहे थे। जैसे ही यादव नगर बाजार के समीप पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ कर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाजार वासियों व ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मी को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके की नजाकत को भांपते हुए वहां से फरार हो गया। सूचना पर मृतक के परिजन भी रामपुर थाने पर पहुंच गए। उधर, मुंगरा बादशाहपुर बाजार निवासी त्रिलोकी नाथ (17) व देवा सोनी (18) पुत्र भोलेनाथ सोनी निजी कार्य से मछलीशहर गए हुए थे। लौटते समय दोनों अपनी बाइक से पंवारा थाना के कुड़रिया गाँव के निकट पहुंचे थे कि बगल से गुजर रहे एक कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क की पटरी पर खड़े कुड़रिया गाँव निवासी समर बहादुर यादव (35) के ऊपर चढ़ गई। इस दौरान तीनों लोग घायल हो गए। तीनों को घायलावस्था में एंबुलेंस से मछलीशहर सीएचसी लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने त्रिलोकी नाथ की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed