{"_id":"5bb27068867a557fe05998c8","slug":"15384208202-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयं और सेविकाओं ने स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को जागरूकता रैली निकालकर सभी को सफाई के लिए जागरूक किया। बैनर और तख्ती पर लिखे पर नारे के साथ आसपास के गांवों का भ्रमण कर गंदगी से होने वाले नुकसान को बताया।
रामदेव महाविद्यालय सिरौली मीरगंज के एनएसएस छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर सभी को शिक्षा और स्वास्थ्य व सफाई के लिए जागरूक किया। प्राचार्य डा. अरुण कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से सभी को सफाई और शिक्षा के लिए जागरूक करना ही रैली का उद्देश्य है। जगह-जगह नुक्कड नाटक के जरिए गंदगी से होने वाले नुकसान को बताया गया। इस कार्य में एनएसएस छात्रों की भूमिका अहम होती है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. संदीप कुमार यादव, अखिलेश चंद, डा. केएन यादव, डा. अमित यादव, पूजा गुप्ता, चंद्र प्रकाश यादव, जयशंकर आदि मौजूद थे।
शाहगंज: श्रीमती राजदेई सिंह महिला पीजी कालेज ताखा पश्चिम में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयं सेविकाओं की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को रैली निकाली गयी। रैली के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने ताखा पश्चिम ग्राम सभा के लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। गांधी के सपनों का भारत बनाएंगे, चारों तरफ स्वच्छता फैलाएंगे, तथा सभी रोगों की एक दवाई, चारों तरफ हो साफ-सफाई नारों के साथ भ्रमण किया। प्रचार्य डा. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छता से ही समाज को पवित्र एवं निर्मल बनाया जा सकता है। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. आरपी सिंह ने स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता पूर्वक रहने तथा समाज को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. करुणा द्विवेदी ने स्वयं सेविकाओं को अपने आसपास साफ-सफाई पर ध्यान देने के बारे मे जागरूक किया। इस अवसर डा. शशिकला सिंह, डा. सुषमा पांडेय, सरिता यादव, भानु प्रताप सिंह, प्रभाकर यादव, शिव शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकुढीपुर जलालपुर के बच्चों ने सोमवार को महात्मा गांधी की 149वीं जन्मदिन की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान रैली निकाली। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। साथ ही दुर्गा माता मंदिर परिसर की सफाई की गई। स्कूल के शैलेश, अर्चना, आरती, पूजा, तनू, आदेश, रितेश, विजय, आदित्य ,अभय, रजनीश व सचिन आदि छात्र -छात्राओं ने नाटक, अभियानगीत व स्वच्छता संबंधी गीत गाया ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा. गिरीश कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक शम्भुनाथ यादव,नगेन्द्र यादव,शिवसागर,सरिता,अंजलि मौर्य, गांवकेकृष्णकुमार,जितेंद्र,रामसेवक,लालमन केदारनाथ सिंह ,उषा मुन्नी,बसंती आदि उपस्थित रहे ।
बक्शा। श्रीनाथ बालिका विद्यालय अलहदिया के प्रांगण में सोमवार को बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने झाड़ू लगाकर सफाई की। इसके पूर्व बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डा. नरेन्द्र रघुवंशी, डा. सोमेंद्रनाथ, डा. सुरेन्द्र सोनकर, डा. अनिल कुमार यादव, प्रबंधक हरिचरण मौर्य, प्राचार्य जयप्रकाश, महेंद्र मौर्य, अमर बहादुर यादव, मंजू मौर्य, शशिबाला, राम भुवन तथा आदि लोग मौजूद रहे।