फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पीली नदी पर बने पुल और सड़क की शुरू हुई मरम्मत

पीली नदी पर बने पुल और सड़क की शुरू हुई मरम्मत

Mon, 01 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पीली नदी पर बने पुल और सड़क की शुरू हुई मरम्मत

विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। बदलापुर विकास खंड के रामपुर गांव के पास पीली नदी पर चार दशक पूर्व बना पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुल के दोनों पटरियों पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके है। पुल की खराब स्थित का आकलन करने के बाद चार पहिया वाहन सुरक्षा के दृष्टिकोण से रास्ता बदल कर आ रहे हैं। इस पुल से ग्राम रामपुर, खमपुर, अटौली, गोनौली , कुशहां, इनामीपुर, बदलपट्टी, रतासी, बहरीपुर, महदा, जगदीशपुर, कछौरा, फिरोजपुर, जमऊपट्टी समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के करीब पांच हजार लोगों का आवागमन इसी रास्त से होता है। पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन को लेकर यात्रियों में प्रति दिन खौफ बना हुआ है। पुल की जर्जर हालात को देख कर रामपुर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाषचंद्र मौर्य ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर नौ अक्टूबर को शिकायत कर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की थी। दस अक्टूबर को लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने प्रकरण जिले के अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग को निस्तारित करने के लिए भेज दिया। जन जीवन की सुरक्षा से जुड़े ऐसे गम्भीर प्रकरण को लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बगैर मौके पर गए ही कागज में समस्या का निस्तारण कर डाला। उन्होंने गड्ढे को मिट्टी से भरवाए जाने की रिपोर्ट देकर समस्या का निस्तारण कर दिया था। जब कि गड्ढा यथावत पड़ा हुआ है। अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग की झूठी रिपोर्ट से आक्रोशित गांव के सुभाषचंद्र मौर्य , लालबहादुर मौर्य , बिहारीलाल मौर्य ,अनिल विश्वकर्मा ,अशोक कुमार गुप्ता , वृजेश पाल ने प्रशासन को चेताया था कि यदि पुल पर बने गड्ढे को अविलम्ब ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण दो सप्ताह बाद तहसील परिसर में प्रशासन के विरोध में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा युक्त सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed