फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उद्यमी संघ ने उठाई एक विंडों व्यवस्था की मांग

उद्यमी संघ ने उठाई एक विंडों व्यवस्था की मांग

Mon, 01 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
उद्यमी संघ ने उठाई एक विंडों व्यवस्था की मांग

विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों की समस्या के निस्तारण के लिए एकल खिड़की व्यवस्था नहीं होने से उद्यमियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उद्यमियों का कहना है कि सेलटैक्स, इनकम टैक्स, विद्युत विल समेत तमाम समस्याओं के निस्तारण के लिए कई विभागों का चक्कर लगाना पड़ता है। समय के साथ धन भी अधिक व्यय करना पड़ता है। इसके चलते बाहर से माल मंगवाने में दिक्कत तथा उत्पाद पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उद्योगपति बीपी सरोज ने बताया कि यहां पर एकल विंडो व्यवस्था न होने से बाहर से कच्चा माल मंगवाने तथा यहां से तैयार माल को भेजने में उद्यमियों को तमाम जलालत झेलनी पड़ रही है। उद्यमी गुलाब पाण्डेय का कहना है कि इसकी व्यवस्था न होने से अतरिक्त खर्च व्यय करने के साथ फिजूल में समय बरबाद करना पड़ता है। उद्यमी संघ के नेता सुनील याजदव ने कहा कि कईबार इसकी व्यवस्था के लिए लिखा पढ़ी के साथ जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। उद्यमियों ने जिला प्रशासन से एकल खिड़की व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed