{"_id":"5bae8000867a557fed5e9ef7","slug":"153816267017-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य के लिए सफाई कर्मियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य के लिए सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। नगर पंचायत जाफराबाद कार्यालय में शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल ने नगर पंचायत के सात सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा कड़ी मेहनत, परिश्रम के साथ नगर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में पूर्ण सहयोग करने के लिए दिया गया। अधिशासी अधिकारी आशुतोष ने बताया कि यह पुरस्कार नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए दिया गया है। पिछले महीने से नगर पंचायत के सफाई कर्मी पूरी ईमानदारी से सफाई कार्य में लगे हुए हैं। कस्बे के सभी वार्डों को स्वच्छ और साफ करने में इन का सबसे बड़ा योगदान है। आने वाले दो अक्टूबर से पहले नगर पंचायत को सफाई के मामले में जनपद का सबसे बेहतर नगर पंचायत बनाने का बीड़ा इन सफाई कर्मियों ने उठाया है। दो अक्टूबर के बाद पुन: सफाई कर्मियों को उनके अच्छे कार्य हेतु पुरस्कार वितरण किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी द्वारा की गई है। पुरस्कृत होने वाले सफाई कर्मी मुन्नू, बब्बन, हैदर, महजबी, बिल्किस, अजय कुमार रहे। पुरस्कार पाने के बाद सफाई कर्मियों ने संकल्प लिया कि हम अपने नगर पंचायत को सदैव अपने घर से अधिक स्वच्छ रखने का प्रयास करेंगे। इस दौरान नगर पंचायत के सभासद चंद्र शेखर सरोज,अवध नारायण, विक्रम कुमार,खुर्रम खान, लक्ष्मी गिरी, लिपिक राज मन,वेदप्रकाश प्रकाश, ओंकार आदि उपस्थित रहे।