{"_id":"5bae7fd6867a55101c086909","slug":"15381626285-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों का धरना समाप्त,खाद्यान्नों का उठान शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों का धरना समाप्त,खाद्यान्नों का उठान शुरु
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में कोटेदारों ने शुक्रवार को खाद्यान्न गोदाम से खाद्यान्न का उठाने का कार्य शुरु कर दिया है। अभी तक कुल 175 कोटेदारों ने खाद्यान्न का उठान किया है। कोटेदार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की शासन से वार्ता के दौरान 12सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला। जिसके बाद कोटेदारों ने सात दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त कर खाद्यान्न का उठान श़ुरु कर दिया।
कोटेदारों ने सरकार से घटतौली रोकने,राशन को दुकानों तक पहुचाने, कोटेदारों का कोटा निरस्त नहीं करने , कोटेदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय सहित 12 सूत्रीय माँगो को लेकरसात दिनों से तहसील परिसर व विपणन गोदामों पर हुई। जिससे खाद्यान्न का उठान कोटेदारों द्वारा नहीं किया जा रहा था। पल्लेदार भी आकर वापस लौट जा रहे थे। जिससे राशन कार्ड धारकों को राशन का वितरण नहीं किया जा सका। लेकिन शुक्रवार को कोटेदार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की शासन से वार्ता के दौरान मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला। जिसके बाद कोटेदारों ने सात दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त कर खाद्यान्न का उठान श़ुरु कर दिया। बदलापुर / घनश्यामपुर: बदलापुर विपणन गोदाम से शुक्रवार को कोटेदारों ने खाद्यान्न की उठान शुरू कर किया । प्रथम दिन 10 कोटेदारों ने खाद्यान्न उठाया । पूर्तिनिरीक्षक सुधान्शू त्रिपाठी ने बताया कि कोटेदारों द्वारा खाद्यान्नों का उठान प्रारंभ कर दिया गया है। मछलीशहर:विभिन्न मांगों को लेकर सात दिन से चल रही कोटेदारों की हड़ताल समाप्त हो गई है।शुक्रवार से खाद्यान्न की निकासी आरम्भ हो गई।सरकार से घटतौली रोकने,राशन को दुकानों तक पहुचाने, कोटेदारों का कोटा निरस्त नहीं करने , कोटेदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय सहित 12 सूत्रीय माँगो को लेकर कोटेदार गत सप्ताह से ही हड़ताल पर चल रहे थे।शुक्रवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की शासन से वार्ता हुई जिसके बाद आश्वासन मिलने पर शुक्रवार को दोपहर बाद से गोदाम से राशन की निकासी आरम्भ हो गई है।