{"_id":"5bae7eaf867a557f551a2221","slug":"153816233311-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। न्यायालय की शिथिल कार्य प्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी जेएन सचान से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं के निराकरण का आश्वासन मिलने पर अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत हुआ। तहसील के न्यायालयों की कार्य प्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में काफी दिनों से आक्रोश है। संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को उपजिलाधिकारी से मिला। अधिवक्ताओं ने न्यायालय में लंबित पत्रावलियों के निस्तारण में अवरोध उत्पन्न करने, न्यायालय के आदेशों का मालिकान व कंयूटर फीडिंग में बिलंब होने जैसी समस्याओं पर चर्चा की। एस़डीएम के साथ हुई वार्ता के बाद सहमति बनने पर अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत हुआ। अधिवक्ताओं ने आगाह किया कि यदि अधिवक्ताओं की मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर मांगों पर अमल नहीं किया गया तो अधिवक्ता अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता यज्ञ नरायन सिंह, अशोक कुमार, श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, आरपी सिंह, इंदू प्रकाश सिंह, हरिनायक तिवारी, शंकर मोहन, श्रीवास्तव आदि शामिल थे।