फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रामीण इलाकों की बाजारों में भी रहा बंदी का असर

ग्रामीण इलाकों की बाजारों में भी रहा बंदी का असर

Sat, 29 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों की बाजारों में भी रहा बंदी का असर

विज्ञापन
जौनपुर। बंदी का असर ग्रामीण इलाके की बाजारों में भी रहा। बाजारों में व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए।
मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी एकता जिंदाबाद व्यापारीयों का शोषण बन्द हो के नारे लगाते हुए व्यापारियों ने पूरे बाजार में भ्रमण कर विरोध जताया। मेडिकल, किराना, कपड़ा और सब्जी तक की दूकानें बंद रहीं। जुलूस में आजम राईन, निहित केशरी,रिषभ गुप्ता,अतहर जिया,पिन्टू अग्रहरी,ओम प्रकाश टैगोर,देवी प्रसाद गुप्ता,मनीष केशरी ,राजेश गुप्ता,पप्पू गुप्ता,नीलकमल, क्रान्ती गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन

मुफ़्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार में दुकानें सुबह से ही पूरी तरह से बंद रही। दवा की दूकाने बंद रहने से लोगों को दवा के लिए परेशान होना पड़ा। सुबह मुफ़्तीगंज ब्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार साहू की अध्यक्षता में दर्जनों ब्यापारी बाजार में जुलूस निकाल कर अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दर्शन मौर्य, शीतला प्रसाद, राहुल सेठ, ब्रह्मानंद, पप्पी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर की दुकानें बंद रही। व्यापारमंडल और दवा कारोबारियों ने कस्बे में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। जुलूस में अध्यक्ष व्यापार मण्डल जीवन लाल अग्रहरि, लालबहादुर सेठ, राजेश उमर वैश्य, अजमल,हरिओम आजिद शामिल थे। भारत बन्द के समर्थन में तहसील के अधिवक्ता भी शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे । अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में तहसील अधिवक्ताओं ने तहसील में जुलूस निकालकर सभी न्यायालयों,कार्यालयों को बन्द कराया । अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव,सुरेन्द्र मणि शुक्ला,नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव,राम आसरे तिवारी,विनय पाण्डेय,सुरेश सिंह,हरि नायक तिवारी,विकास यादव,वीरेंद्र भाष्कर यादव,राहुल,भरत लाल आदि उपस्थित थे ।
नेवढिय़ा प्रतिनिधि के अनुसार गुतवन बाजार में बंदी का असर रहा। सभी दुकानें बंद रही।
केराकत प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में बंदी का मिला जुला असर रहा। दवा की दूकानें पूरी तरह बंद रही। दवा कारोबारियों ने हाथों में काली पट्टी बांध कर दुकान बंद रखते हुए तहसीलदार केराकत ज्ञापन सौंपा।
बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकाल कर नगर में भ्रमण कर नारे लगाए। संगठन के अध्यक्ष धनन्जय सेठ की अगुवाई में कस्बे में सुभाषनगर से इंदिरा चौक , सब्जीमंडी रोड , चंदनशहीद मार्ग होते हुए जुलूस तहसील परिसर में पहुंचकर धरना सभा में बदल गया। पीएम को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर बबललू सेठ , पिन्टू उमर वैश्य , संतोष निगम , संतोष जायसवाल , सुशील निगम , काजू जायसवाल , अरुण निगम , स्वपनिल सिंह , सूरज सेठ आदि मौजूद थे । घनश्यामपुर में भी व्यापारमंडल के अध्यक्ष चंचल सिंह की अगुवाई में बाजार बंद कराया गया। काजू जायसवाल , आनंद सेठ , अच्छेलाल , दीपक मोदनवाल , महेन्द्र सेठ , लोलारक तिवारी , सुरेन्द्, त्रिवेणी , राजा , पंकज , विनोद आदि ने जुलूस निकाला।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार त्रिलोचन बाजार में चाय पान तक की भी दूकानें नहीं खुली। व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजार में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इलाके के सिरकोनी, पराऊगंज, जलालपुर में भी दुकानें बंद रही। बरईपार में दवा की दुकानों को छोड़कर कोई भी दूकान नहंीं बंद थी।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय व्यापार मण्डल अध्यक्ष अरविंद सोनी के साथ व्यापारियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और दूकानें पूरे दिन बंद रखी। जुलूस में दयाशंकर यादव, मुकुंद लाल जमुना प्रसाद,संजय यादव,अब्दुल हक, महामंत्री अखिलेश यादव, कोषाध्यक्ष पवन,सूचना मंत्री पिंकू, फूलचंद, विनोद,स्वामीनाथ,हनुमान आदि शामिल थे।
मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार बंदी का मिलाजुला असर रहा। दवा की दूकानें पूरी तरह बंद रही। जबकि अन्य दुकानें छिटपुट खुली रहीं।
सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार में बंदी बे असर रही।
जफराबाद प्रतिनिधि के अनुसार व्यापारियों ने सड़क परऌ जुशलुस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस में अशोक बरनवाल, ईश्वरचन्द उर्फ अन्नू हलवाई, संदीप कुमार सेठ जमाल हासमी, संदीप अग्रहरि आदि शामिल थे। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार नौपेड़वा बाजार में दूकानें बंद रही। आशीष जायसवाल, अजय निगम, संतोष निगम, हेमन्त सेठ, अशोक जायसवाल, बिरजू जायसवाल, धनंजय जायसवाल आदि ने जुलूस निकाल कर अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए।

खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार में दूकानें पूरी तरह से बंद रहीं। सुबह व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगौती प्रसाद यादव, सतिराम यादव,परवेज अहमद, प्रेमचन्द यादव आदि जुलूस निकाल कर बंदी के लिए दूकानदारों से सहयोग की अपील की। सुजानगंज बाजार में भी दूकानें बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed